logo

कोविड वार्ड में मरीज की फांसी मामले में गढ़वा सिविल सर्जन पर कार्रवाई. किया गया प्रभार मुक्त

7635news.jpg
द फॉलोअप टीम, गढ़वा: 

गढ़वा स्थित एक कोविड वार्ड में मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी थी। मरीज का नाम पिंटू उपाध्याय था। मामले में परिजनों ने सिविल सर्जन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब गढ़वा के सिविल सर्जन डॉ. दिनेश कुमार को प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह अन्य पदाधिकारी को अतिरिक्त प्रभार दिया गया। 

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने लिया था संज्ञान
बता दें कि मामले में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लिया था। उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. कमलेश कुमार को प्रभार मुक्त करने के अनुमोदन को मंजूरी दी। उनके स्थान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिगांव के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कमलेश कुमार को गढ़वा सिविल सर्जन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।