logo

झारखंड के मध्य और उत्तर भागों में 12 मार्च को हो सकती है बारिश

6264news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
पश्चिमी विक्षोभ के दबाव के कारण झारखंड के मध्य और उत्तर भागों में 12 मार्च को भी हलकी बारिश हो सकती है।  मौसम विभाग ने कहीं-कहीं वज्रपात की आशंका भी जताई है। 

क्‍या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक
मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि झारखंड में फिलहाल अधिकतम तापमान में वृद्धि देखी जा रही है और आने वाले कुछ समय में तापमान में और वृद्धि हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते  12 मार्च को मध्य और उत्तर झारखंड में बारिश हो सकती है। जिससे न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट देखी जा सकती है।