logo

रेलवे अंडरपास के पास पत्थर से कुचला हुआ मिला दुकानदार का शव, गुरुवार से ही नहीं लौटा था घर

5374news.jpg
द फॉलोअप टीम, छपरा:
सारण के सोनपुर में भरपुरा रेलवे अंडरपास के समीप शुक्रवार की सुबह उस दुकानदार का शव बरामद हो गया है, जो गुरुवार से ही लापता था। शव को देखने से मालूम हो रहा है कि दुकानदार को पत्थर से कूचकर मारा गया है। शव के पास एक बाइक भी मिली है जो गिरी हुई थी और वहीँ पास में एक पत्थर भी बरामद हुआ है। उस पत्थर में खून के धब्बे हैं। जैसे ही शव पर लोगों की नजर पड़ी, देखते-देखते काफी भीड़ लग गई। इस घटना से आस पास के इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच सोनपुर के एडिशनल एसपी अंजनी कर रहे हैंं। 

गैस-चूल्हा रिपेयरिंग की है दुकान 
मृतक का नाम अमोद कुमार चौरसिया है। उसकी एक जनरल स्टोर और गैस-चूल्हा रिपेयरिंग है। घरवालों का कहना है कि अमोद गुरुवार दोपहर से ही घर नहीं लौटा था उसकी काफी खोजबीन भी हुई।  लेकिन इसके बाद भी वह नहीं मिला। सुबह स्थानीय लोगों ने अमोद की लाश देखी तो घरवालों को इसकी जानकारी दी।