द फॉलोअप टीम, पटना:
बिहार और झारखंड से नियमित रूप से नेपाल की यात्रा करने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है। मिली जानकारी के मुताबिक पटना से नेपाल के बीच बस सेवा बहाल कर दी गई है। गौरलब है कि कोरोना काल की शुरुआत में लॉकडाउन लगने पर बस सेवा बंद कर दी गई थी। बस सेवा मार्च 2020 से ही बंद थी जिसे अब बहाल किया गया है।
सीमावर्ती इलाके के लोगों को फायदा
गौरतलब है कि पटना से नेपाल के बीच बस सेवा के बहाल होने से दोनों देशों के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की अंतर्राष्ट्रीय सेवा के तहत पटना से जनकपुर और काठमांडू के बीच सीधी बस सेवा की शुरुआत कर दी गई है। यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन जरूरी होगा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बस सेवा बहाल की गई है लेकिन यात्रियों को कोविड प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर ने बताया कि निश्चित तौर पर ये सुखद खबर है। हम लोगों ने नेपाली नवसंवत पर इसकी शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि बस सेवा से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में जमी धूल भी साफ होगी। दोनों ओर के लोगों का आपसी संपर्क बढ़ेगा जिसका फायदा होगा।
बस का किराया भी जान ही लीजिये आप
बता दें कि पटना से काठमांडू जाने के लिए बस का किराया 1 हजार 15 रुपये है। गया से काठमांडू का किराया 1 हजार 250 रुपये है। मुज्जफरपुर से काठमांडू का किराया 805 रुपये है। लोग आसानी से बस सेवा का लुत्फ उठा सकते हैं।