logo

रांची स्मार्ट सिटी में मंत्रियों के लिए बनेंगे करोड़ों रुपए में बंगले

13985news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में 17 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी है। जिसमें सबसे प्रमुख है, मंत्रियों के लिए बंगले बनाए जाने को मंजूरी देना। रांची में बन रही स्मार्ट सिटी में 11 मंत्रियों के लिए बंगले बनाने की योजना को मंजूरी दे दी गई है। इसके लिए 69 करोड़ 80 लाख रुपये के फंड को स्वीकृत की गयी है। 10 एकड़ जमीन में बंगलों का निर्माण कराया जाएगा।

17 प्रस्तावों को मंजूरी

कैबिनेट की बैठक में कुल 17 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। अब आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों को खुले जेल में रखा जा सकेगा। कैबिनेट ने सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति में संशोधित करते हुए यह नई व्यवस्था की है। 20 जिलों के 24 अधीनस्थ न्यायालयों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। इस पर 52 करोड़ 43 लाख 32 हजार रुपए खर्च किए जाएंगे। बता दें कि अबतकरांची, धनबाद, डालटनगंज और चाईबासा में सीसीटीवी कैमरे लग चुके हैं।