logo

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां का निधन,  आज दिल्ली में होगा अंतिम संस्कार 

14942news.jpg

द फॉलोअप टीम, लखनऊः

एक तरफ जहां यूपी चुनाव नजदीक आ रहा तो वहीं दूसरी तरफ बीएसपी सुप्रीमो मायावती के ऊपर दुख का पहाड़ टुट गया है। उनकी मां रामरती का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार थीं। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उन्होने अंतिम सांस ली। मायावती मां के अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली रवाना हो गई हैं। आज दिल्ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। चुनाव की तैयारियों में व्यस्त मायावती इन दिनों लखनऊ में हैं जबकि उनका परिवार दिल्ली में रहता है। 

सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया

मायावती की मां के निधन पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। योगी ने कहा, 'बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती जी का निधन अत्यंत दुःखद है।' बीएसपी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने इस संबंध में शोक संदेश जारी करते हुए लिखा, 'अति-दुःख के साथ यह सूचित किया जाता है कि बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व सांसद व यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की पूज्य माता रामरती जी का लगभग 92 वर्ष की उम्र में आज हॉस्पिटल में हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया है।' 

एक साल पहले पिता का निधन हुआ था 

बता दें कि एक साल पहले मायावती के पिता प्रभूदयाल का निधन हो गया था। 95 साल की उम्र में 19 नवंबर 2020 को उन्होंने आखिरी सांस ली थी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी खेद प्रकट किया है। वे कहते हैं कि बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री मायावती जी की माता जी श्रीमती रामरती जी का देहावसान, अत्यंत दु:खद! दिवंगत आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दे। इस दुखद खबर पर बसपा ने एक प्रेस रिलीज भी जारी की है।