द फॉलोअप टीम, लखनऊ :
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 में होने वाले हैं। महज 7 माह बचे हैं मुख्यंमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यकाल खत्म होने में। ऐसे में सियासी गतिविधियां राज्य में अचानक से बढ़ गई हैं। बसपा क्या अकेले चुनाव लड़ेगी या किसी गठबंधन के तेहत चुनावी समर में कूदेगी, यह पार्टी प्रमुख व पूर्व मुख्यकमंत्री मायावती ने अबतक स्पष्ट नहीं किया है। लेकिन पूर्व सीएम अखिलेश यादव अैर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सक्रिय हो गए हैं। ताजा खबर है कि उन्होंने बसपा के 9 बागी विधायकों से मुलाकाकी है। इससे आशंका बलवती हो गई है कि बसपा टूटने के कगार पर है। विधायकों से अखिलेश ने आगामी विधानसभा चुनाव पर घंटों तक चर्चा की है।
मायावती इन्हें कर चुकी हैं निष्कासित
अखिलेश से जो 9 विधायक मिले हैं, उनको मायावती ने पहले ही निष्कासित कर दिया था। इन विधायकों में असलम राइनी (भिनगा), असलम अली चौधरी (ढोलाना), मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर), हाकिम लाल बिंद (हांडिया), हरगोवि भार्गव (सिधौली), सुषमा पटेल (मुंगरा), वंदना सिंह (सगड़ी), रामवीर उपाध्याय (सादाबाद) और अनिल सिंह (उन्नाव) के नाम शामिल हैं।