logo

10 दिन पहले ही बीएसएफ जवान लौटा था घर, ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत 

10 दिन पहले ही बीएसएफ जवान लौटा था घर, ट्रक की चपेट में आने से हुई मौत 

द फॉलोअप टीम, पलामू: 
पलामू में एक बीएसएफ जवान की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि उन्हें एक ट्रक ड्राइवर धक्का मारकर फरार हो गया। 41 वर्षीय छठु यादव असम में बंगलादेश बॉर्डर पर तैनात थे। 10 दिन पहले ही वह अपने घर आए थें। गुरुवार की रात वह गुरदी गांव से मेदिनीनगर बाइक से आ रहे थे। तभी एनएच 98 पर तुकबेरा पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने उनके बाइक में जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया। मौके पर ही बीएसएफ जवान ने दम तोड़ दिया। 

राहगीर ने परिजनों को सूचित किया 
घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गयी। एक राहगीर ने मृतक के मोबाइल से ही उनके घर फोन किया और घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे।  2002 में उन्होंने बीएसएफ की नौकरी जॉइन की थी। छठु अपने पीछे पत्नी,13 साल का बेटा और 10 साल की बेटी को छोड़ गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। 

छुट्टी में घर आये थे 
बीएसएफ में कॉन्स्टेबल के पद पर कार्यरत छठु की ड्यूटी असम में बंग्लादेश बॉर्डर पर स्थित ब्रह्मपुत्र कल्याणी कैम्प में थी। 10 दिन पहले ही वह छुट्टी पर घर आए थे। छठु छतरपुर स्थित अपने गांव से मेदिनीनगर के बैरिया में बनाए दूसरे आवास पर आ रहे थे। इसी बीच हादसा हुआ। शव का पोस्टमार्टम एमएमसीएच अस्पताल में  किया गया।