द फॉलोअप टीम, सरायकेला:
झारखंड में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। मामला सरायकेला-खरसावां का है। सरायकेला-खरसावां के सरायकेला थानाक्षेत्र अंतर्गत पाटा हेंसल गांव में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। मृतका की पहचान 25 वर्षीय फूलपति महतो के रूप में हुई है। हत्यारोपी का नाम नरेश महतो है। कहा जा रहा है कि घटना के वक्त नरेश नशे में धुत्त था। मामले में मृतक के पति गणेश महतो, सास संतरा महतो और ससुर वनबिहारी महतो को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस का मानना है कि मामला प्रेस-प्रसंग से जुड़ा है।
प्रेम-प्रसंग से जुड़ा था पूरा मामला!
प्रारंभिक जांच के आधार पर थाना प्रभारी रामदेव ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग का लगता है। ग्रामीणों का भी ये कहना है कि आरोपी अपनी भाभी पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था। मृतका फूलपति ने जब इसका विरोध किया तो नरेश ने उसकी हत्या कर दी।

भाभी पर गंदी निगाह रखता था देवर
जांच में पता चला है कि नरेश महतो अपने भाई और भाभी से अच्छा व्यवहार नहीं करता था। सोमवार को किसी बात को लेकर उसका भाभी फूलपति से विवाद हो गया था। इसी बीच नरेश ने भाई को कमरे में बंद कर दिया और फूलपति पर हथौड़े से वार किया। हमले में फूलपति की मौके पर ही मौत हो गई। इधऱ घटना की वजह से गांव में सनसनी फैल गई।

मायके वालों ने किया हंगामा
घटना के बाद ससुर वनबिहारी महतो और सास संतरा देवी फूलपति को लेकर अस्पताल पहुंचे। ससुर ने बताया कि घटना के वक्त गणेश और उसकी पत्नी थी। कहा कि मृतका का पति सीधा-सादा है। नरेश ने भाई को कमरे में बंद कर दिया और बहू की हत्या कर दी। मृतका सरायकेला थानाक्षेत्र के सिंहपुर गांव की रहने वाली थी। सूचना मिलते ही परिजन हेंसल गांव पहुंचे। कह रहे थे कि आरोपी को उनके हवाले कर दिया जाये।