logo

रिम्स से 4 दिन पहले गायब शख्स का श'व मो'र्चरी में मिला, अंग चोरी करने का लगा आरोप

16023news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः
रिम्स अपने काम की वजह से कम और विवादों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहता है। 4 दिन पहले रिम्स से एक श'व गायब होने की बात सामने आयी थी। श'व रविवार को अस्पताल के श'वगृह में मिला। शव मिलने से परिसर में सनसनी फैल गई। गुम हुआ श'व बिहार के गया जिले  के डोभी निवासी नवीन सोनी का है।  सात दिसंबर को उन्हे भर्ती कराया गया था। परिजनों को शक है कि श'व के कई अंग निकाल दिए गए हैं। 


रिर्पोट में साफ हो जाएगा मामला 
रिम्स पीआरओ डॉ. डीके सिन्हा ने कहा है कि पो'स्टमार्टम रिपोर्ट में आने के बाद सब साफ हो जाएगा। अंग चोरी जैसी घटना सिर्फ परिजनों का शक मात्र है। परिजन मुन्ना सोनी ने बताया कि उन लोगों ने सात दिसंबर को नवीन को भर्ती किया गया था। 8 दिसंबर से वह गायब था। रिम्स के पूरे परिसर में खोजबीन की गई। थाने में सनहा भी दर्ज कराया गया पर पता नहीं चला। 
सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया 
बरियातू थाना प्रभारी ने बताया कि श'व को न्यूरो वार्ड से श'वगृह लाया गया था। परिजनों ने गुमशुदगी की भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला गया तो देखा गया कि श'व रिम्स से बाहर गया ही नहीं है। अचानक रविवार को परिजन को रविवार को श''वगृह से श'व की पहचान के लिए बुलाया गया, जिसमें नवीन की पहचान हुई।