logo

झारखंड में ब्लैक फंगस महामारी घोषित, सीएम हेमंत सोरेन का निर्देश

9828news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड में ब्लैक फंगस को महामारी घोषित करने का निर्देश मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया है। बता दें कि सूबे में अबतक ब्लैक फंगस से करीब 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 130 लोगों की मिली शिकायत में से 79 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इनमें 51 संदिग्ध  हैं। वहीं 37 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

18 जिलों तक फैली बीमारी
ब्लैक फंगस राज्य के 18 जिलों तक फैल चुका है। रांची,  रामगढ़, पलामू,  हजारीबाग, गिरिडीह, गढ़वा और पूर्वी सिंहभूम मिलाकर सात जिले रेड जोन में हैं।  जबकि येलो जोन में बोकारो, चतरा, धनबाद, गोड्डा और कोडरमा 5 जिले हैं। वहीं ग्रीन जोन में आए जिले में देवघर दुमका, गुमला, जामतारा, लातेहार और साहेबगंज शामिल हैं।