logo

भाजपा कार्यकर्ता 15 नवंबर को मनाएंगे एक साथ तीन उत्सव- दीपक प्रकाश

14971news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा कार्यकर्ता 15 नवंबर को एक साथ तीन उत्सव मनाएंगे। वो बिरसा जयंती, राज्य स्थापना दिवस और जनजातीय गौरव दिवस मनाएंगे। प्रदेश के सभी बूथों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दीपक प्रकाश ने दी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 का 15 नवंबर झारखंड के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ होने जा रहा है। भगवान बिरसा की जयंती  को जनजाति गौरव दिवस घोषित करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के वीर सपूत को नई पहचान दिलाई है। अब 15 नवंबर को पूरा देश धरती आबा को याद करेगा।

 

 

दीपक प्रकाश सहित हजारों कार्यकर्ता होंगे उत्सव में शामिल होंगे। 15 नवंबर को भगवान बिरसा की स्मृति में कई कार्यक्रम आयोजित हैं। जिसमें दीपक प्रकाश के अलावा केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और जी.कृष्णरेड्डी शामिल होंगे। 9 बजे पूर्वाहन में जेल चौक पर पुराने जेल परिसर में भारत सरकार के सहयोग से निर्मित संग्रहालय का प्रधानमंत्री ऑनलाइन उद्घाटन करेंगे। 11बजे दीपक प्रकाश बिरसा चौक पर भगवान बिरसा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
बिरसा भगवान के गांव उलिहातू और कोकर रांची  स्थित उनके समाधिस्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद समीर उरांव और मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ता सभी कार्यक्रमो में शामिल होंगे।