द फॉलोअप टीम, रांची:
झारखंड बीजेपी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार से राजधानी रांची में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शुरू होने जा रही है। गौरतलब है कि इस बैठक में पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शामिल होने की चर्चा थी लेकिन अब उनका वर्चुअल शामिल होना भी मुश्किल हैं क्योंकि उनकी तबीयत नासाज है।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा करेंगे शिरकत
मिली जानकारी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और वरिष्ठ नेता बीएल संतोष कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की पूरी झलक दिखेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। गौरतलब है कि 23 अक्टूबर से शुरू हो रही बीजेजीप एससी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में 2 दिन के भीतर देश भर से आदिवासी नेता शिरकत करेंगे। इसमें बीजेपी के आदिवासी केंद्रीय मंत्री, केंद्रीय नेता, सांसद और विधायक शामिल होंगे। बैठक में अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय संगठक बीएल सतीश औऱ मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव भी शिरकत करेंगे। इन्हीं नेताओं के हाथों कार्यक्रम का उद्घाटन किया जायेगा। कार्यकर्ताओं में उत्साह है।

कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे जेपी नड्डा
गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भी इस कार्यक्रम में शामिल होना था लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से वे शामिल नहीं हो सकेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जेपी नड्डा वर्चुअली भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। समीर उरांव ने कहा कि ये बैठक एतिहासिक होगी। ये देश भर के आधिवासी नेताओं का महाकुंभ जैसा होगा।। उद्घाटन में केंद्रीय मत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और राष्ट्रीय पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इसके लिए पूरे देश से 200 से ज्यादा आदिवासी नेता रांची पहुंच चुके हैं। बीजेपी आदिवासी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की है।
कार्यसमिति की बैठक को लेकर तैयारी पूरी
मिली जानकारी के मुताबिक सभी प्रतिनिधि बैठक में जनजातीय संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा के साथ शामिल होंगे। उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय महामंत्री सह प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया, केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, फग्गन सिंह कुलस्ते, भारती पवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित कई नेता शामिल होंगे।

कार्यसमिति की बैठक को लेकर सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। डिबडीह के कॉर्निवॉल ह़ल को पारंपरिक तरीके से सजाया गया है। राजधानी रांची के तमाम चौक-चौराहों पर पार्टी का झंडा और बैनर लगाया गया है। महापुरुषों का कट-आउट लगाया जा रहा है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर उरांव, बिंदेश्वर उरांव और अशोक बड़ाइक सहित बाकी नेता तैयारी में जुटे हैं।