logo

असम के 10 लाख युवाओं को मिलेगी नौकरी! बीजेपी ने जारी किया चुनावी संकल्प पत्र

6734news.jpg
द फॉलोअप टीम, दिसपुर: 
असम विधानसभा चुनाव के लिये भारतीय जनता पार्टी ने अपना संकल्प पत्र जारी किया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। दिलचस्प है कि संकल्प पत्र में नागरिकता संसोधन कानून का जिक्र तक नहीं किया गया जबकि पिछले साल तक असम में बीजेपी का यही मुख्य मुद्दा था। 

असम में एनआरसी लागू किया जाएगा
संकल्प पत्र में बीजेपी ने वादा किया है कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के मुताबिक राज्य में एनआरसी लागू किया जायेगा। असम में रह रहे घुसपैठियों को बाहर किया जायेगा। अवैध कब्जों को हटाया जायेगा। असम को बाढ़ मुक्त बनाया जायेगा। गौरतलब है कि असम हर साल भीषण बाढ़ की चपेट में आता है। भारतीय जनता पार्टी ने ये भी वादा किया है कि राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये भी काम होगा। भारतीय जनता पार्टी ने वादा किया है कि असम को सर्वाधिक तेजी से रोजगार पैदा करने वाला राज्य बनाया जायेगा।

राज्य के 10 लाख युवाओं को नौकरी मिलेगी
असम के युवाओं को सरकारी क्षेत्र में 2 लाख और निजी क्षेत्र में 8 लाख नौकरियां दी जाएगी। असम के जितने भी भूमिहीन लोग है उन्हें जमीन दी जायेगी। भूमिहीनों को जमीन का पट्टा दिया जायेगा। राज्य के 30 लाख लोगों को ओरुनोडोई योजना के तहत हर महीने तीन-तीन हजार रुपये की आर्थिक सहायदा दी जायेगी।