logo

भाजपा अध्‍यक्ष दीपक प्रकाश का आरोप, सरकार की शुरुआत ही भोले-भाले गरीब लोगों के सामूहिक नरसंहार से हुई

5645news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर आज बड़ा हमला बोला है। कहा कि इस सरकार की शुरुआत ही राज्य के गरीब भोले-भाले लोगों के सामूहिक नरसंहार से हुई है। उन्होंने  गुमला में हुए एक ही परिवार के 5 लोगों की हुई नृशंश हत्या पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। चाईबासा के बुरुगुइलकेर में सात आदिवासियों की नृशंस हत्या के बाद यह अपराध थम नही रहा। कोल्हान के बाद संथाल परगना में सिदो कान्हू के वंशज की हत्या और अब गुमला के कामडारा में बीते दिन एक ही परिवार के 5लोगो की हत्या नरसंहार के उदहारण है। 

 26 फरवरी को पार्टी प्रतिनिधिमंडल कामडारा का करेगा दौरा 
दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत है तो हिम्मत है का नारा अपराधियों,उग्रवादियों पर ज्यादा सटीक बैठता है जबकि मुख्यमंत्री को राज्य के गरीब वंचित एवम आमजन का हिम्मत बनना चाहिये था। आम आदमी भयभीत और सशंकित है। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में शुक्रवार 26 फरवरी को पार्टी का प्रतिनिधिमंडल 11बजे पूर्वाहन कामडारा के आमटोली गांव में घटना स्थल का दौरा घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त करेगा।