logo

हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा ने ओवैसी की पार्टी को पीछे छोड़ा, जानिए कौन जीता

3057news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची

हैदराबाद नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। तेलंगाना राष्ट्रीय समिति ने 55 सीटें हासिल कर सबसे बड़ी पार्टी का खिताब जीता है। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी रही, जिन्हें 48 सीटें मिली हैं। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम महज 44 सीट लाकर तीसरे स्थान पर रही है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 2 सीट मिल सके हैं।

ओवैसी के गढ़ कहे जाने वाले हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी का दूसरे स्थान पर रहना बड़ी बात है। भाजपा समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है, सोशल मीडिया पर बहुत पहले से ही वे एक दूसरे को बधाई देते नजर आ रहे हैं।

 

भाजपा के दिग्गजों ने की थी रैलियां

हैदराबाद नगर निगम चुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। खुद गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हैदराबाद पहुंचकर रोड शो किया था। भाजपा की 48 सीटों को इसी का नतीजा माना जा रहा है।

 

क्या कहा ओवैसी ने

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि हमने 44 सीटें हासिल की हैं और एआईएमआई एम के सभी विजेता उम्मीदवारों को कल से ही काम पर लग जाने के लिए कहा है।