Bankipur Re-Election:
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार 9 जुलाई को दो दिवसीय बिहार दौरे पर पटना पहुंचेंगे। 10 जुलाई तक चलने वाले इस दौरे के दौरान वह कई राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा अध्यक्ष का यह पहला बिहार दौरा है। कार्यक्रम के अनुसार, पटना पहुंचने के बाद सबसे पहले वह महावीर मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। बांकीपुर से अभिषेक कुमार को भाजपा प्रत्याशी बनने पर नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने पोस्ट में विश्वास जताया कि बांकीपुर की जनता उन्हें भी सेवा का अवसर देगी।
नमन् बांकीपुर!
— Nitin Nabin (@NitinNabin) July 7, 2026
बांकीपुर के लाल और पार्टी के एक जमीनी, स्थानीय और युवा कार्यकर्ता, जिन्होंने बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया, ऐसे श्री अभिषेक कुमार सिन्हा ‘बंटी’ जी को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
बांकीपुर की देवतुल्य… pic.twitter.com/PvICkPH7g3
आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा
इस दिन बांकीपुर से भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार सिन्हा के समर्थन में एक सभा आयोजित की गई है। सभा में भाजपा अध्यक्ष के भी शामिल होने की चर्चा है। माना जा रहा है कि अभिषेक कुमार के नामांकन के दिन भी भाजपा अध्यक्ष शामिल हो सकते हैं। इसके बाद वे बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों के साथ-साथ आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इस दौरान संगठन को मजबूत करने और उपचुनाव की तैयारियों को लेकर भी विस्तार से मंथन किया जाएगा।

10 जुलाई को मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर बैठक
सूत्रों के अनुसार, 10 जुलाई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास पर एनडीए के जिलाध्यक्षों की बैठक होनी है। बैठक में नितिन नवीन के शामिल होने की संभावना है। बैठक के बाद वह पटना से वापस रवाना होंगे।