द फॉलोअप टीम, दिल्ली:
भाजपा (BJP) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कांग्रेसियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी (Soniya Gandhi) को पत्र लिखा है। ये पत्र कांग्रेस अंतरिम प्रमुख सोनिया गांधी को पांच पन्नो पर लिखा गया है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार पर यह चिट्ठी लिखी है।
कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं की तारीफ
चिट्ठी में जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी (congress party) के कुछ वरिष्ठ नेता कोरोना संकट के बीच लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे है साथ ही समाज में नकारात्मक माहौल बनाने का कुप्रयास कर रहे हैं। इस पत्र में उन्होंने यह भी कहा कि महामारी के बीच कांग्रेस का रवैया निराशजनक है लेकिन यह कोई हैरान करने वाली बात बिल्कुल भी नहीं है।
कुछ सदस्य कर रहे अच्छा काम
नड्डा ने केवल शिकायतें ही नही लिखीं है बल्कि पार्टी के काम की सराहना भी की है। उन्होंने लिखा है कि आपकी पार्टी के कुछ सदस्य लोगों की मदद करने का सराहनीय काम कर रहे हैं, लेकिन पार्टी के ही कुछ वरिष्ठ सदस्यों द्वारा नकारात्मक चीजे फैलाई जा रही। जो सकारात्मक काम करने वालों की मेहनत पर पानी फेर रही है। आगे उन्होंने कहा, भारत इस वक़्त कोरोना से साहस के साथ लड़ रहा है। ऐसे वक्त में भी कांग्रेस राजनीति कर रही है। कांग्रेस लोगों को गुमराह कर उनमें झूठा डर पैदा करने का काम कर रही है।