logo

बजट पेश होने के दौरान विधायक इंद्रजीत महतो को किया मार्शल आउट, हंगामा जारी

5915news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची :
झारखंड विधानसभा में बजट पेश होने के दौरान हंगामा जारी है। वित्त् मंत्री रामेश्वर उरांव के बजट पेश करने के दौरान भाजपा के विधायक हंगामा करने लगे। पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा रघुवर दास के कार्यकाल का पुराना बजट पढ़ने लगे। इस बीच सिंदरी से भाजपा के विधायक इंद्रजीत महतो को मार्शल आउट कर दिया गया। इंद्रजीत वेल में जाकर सिटी बजा रहे थे। हंगामा बढ़ता देख उन्हें मार्शल आउट किया गया। 

उधर सदन में विपक्षी विधायकों का हंगामा चलता रहा। रामेश्वर उरांव द्वारा बजट पेश करने के दौरान विपक्षी विधायक हल्ला करते रहे। कई बार वित्त मंत्री ने भी उनसे चुप रहने की गुजारिश की। लेकिन भाजपा के विधायक नहीं माने और सदन में हंगामा जारी रहा। खबर लिखे जाने तक रामेश्वर उरांव बजट की बारीकियों पर प्रकाश डाल रहे थे।