logo

हेमंत सरकार महिला विरोधी, झारखंड में रोज हो रहे 5 बलात्कार : अपर्णा सेनगुप्ता

6501news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
भाजपा से निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने बजट सत्र के दौरान आज सरकार को महिला विरोधी बताया। महिला, बाल विकास एवं सुरक्षा विभाग के अनुदान मांग पर कटौती प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए अपर्णा ने कहा कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार झारखंड रेप के मामले में 8 वें स्थान पर है। हर रोज बलात्कार के 5 मामले सामने आते हैं। 1800 से ज्यादा बलात्कार के मामले सामने आए हैं। मौजूदा सरकार महिला विरोधी है। एक रुपये में जमीन की रजिस्ट्री की सुविधा भाजपा की सरकार में थी, जिसे बंद कर दिया गया। इस सरकार में महिलाओं को न तो सम्मान मिल रहा है और ना ही सुरक्षा।
 
महिला सुरक्षा के नाम पर गैर जिम्मेवार रवैया
महिला सुरक्षा के मामले में हेमन्त सोरेन सरकार की उदासीनता के कारण राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को दो दो बार हस्तक्षेप करना पड़ा। यह बेहद ही अफसोसजनक स्थिति है। हेमंत सोरेन बलात्कार की वजह कोरोना को बताते हैं। इससे दुखद क्या हो सकता है।