logo

कांग्रेस पर बीजेपी ने किया पलटवार, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा पार्टी विधवा विलाप कर रही है

4093news.jpg
द फ़ॉलोअप टीम, रांची 
कृषि कानून के खिलाफ राज भवन मार्च पर निकली कांग्रेस पर BJP ने पलटवार किया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा है कि कांग्रेस के लोग राजभवन के पास विधवा विलाप करने पहुंच रही है। उन्होंने कहा राज्य सरकार ने किसानों के पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है। दीपक प्रकाश ने कहा कि आगर वे किसान हित में कार्यक्रम कर रहे हैं तो CM हेमंत सोरेन और कांग्रेस बताए कि कृषि आशीर्वाद योजना को राज्य में क्यों बंद किया गया। इसके माध्यम से पिछली सरकार किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार से अधिकतम 25 हजार रुपए तक का मदद कर रही थी लेकिन इस सरकार में सबसे पहले किसानों की इस योजना को बंद किया गया। सरकार अगर किसानों के हित में काम करना चाहती है तो वो इस योजना की शुरुआत करने का हिम्मत दिखाए। ढोंग कर के किसानों को बरगलाने का काम न करे।

सरकार बताए कि राज्य में यूरिया के कालाबाजारी का जिम्मेदार कौन है
दीपक प्रकाश ने कहा कि महागठबंधन की सरकार ने घोषणा पत्र में किसानों का लोन माफ करने की जो घोषणा की थी, सरकार बताए कि उसकी क्या स्थिति है। झारखंड में हो रहे यूरिया के कालाबाजारी के लिए जिम्मेदार कौन है। अगर कांग्रेस सच में किसानों के हित के लिए ये प्रदर्शन कर रही है तो पार्टी के प्रदेश प्रभारी भी पहुंचे हुए हैं वही इन बातों की जानकारी जनता को दे दें।

ये भी पढ़ें.....

किसान औने-पौने दाम में धान बेचने के लिए मजबूर हैं
BJP के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्ताधारी दल ये बताए कि राज्य में किसानों की ओर से उत्पादित धान के बिक्री केंद्र की वास्तविक स्थिति क्या है। MSP की घोषणाओं के बाद किस कीमत में किसान फसल बेचने पर विवश हैं। किसान 1100 में अपना धान बेचने को मजबूर हैं। इसके लिए कौन जिम्मेदार है।