logo

भाजपा ने मनाया जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा जयंती और राज्य स्थापना समारोह

15002news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

भाजपा ने आज एक दिन तीन उत्सव मनाया। जनजातीय गौरव दिवस, बिरसा जयंती और राज्य स्थापना समारोह मनाया। जिसमें पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। दीपक प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि जनजाति गौरव दिवस समस्त जनजाति समाज का सम्मान है। झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता का सम्मान है। जल,जंगल और जमीन का सम्मान है। यहां की माटी का सम्मान है।

 

 

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दिखाएं मार्ग पर चलते हुए जनजातीय समुदाय के सशक्तिकरण,उनके सम्मान, अधिकार और उनके लिए नए अवसर सुनिश्चित कर रही है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मजयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित कर देश के जनजाति महापुरुषों के साथ साथ झारखंड के सभी जनजाति महापुरुषों को सम्मान देने का काम किया है। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि  झारखंड वीर शहीदों की भूमि है,जिसमे भगवान बिरसा मुंडा का नाम अग्रिम पंक्ति में शामिल है।

 


भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उराँव नर धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि 
मोदी जी के नेतृत्व में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जनजातीय महापुरुषों को लगातार सम्मान देने का काम करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि उसी कड़ी को आगे बढ़ते हुए देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धरती आबा बिरसा मुंडा के जयंती को  राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाते हुए सम्पूर्ण जनजातीय महापुरुषों के सम्मान के लिए राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस की।

 

 

बिरसा चौक में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं दीपक प्रकाश, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उराँव सहित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष शिवशंकर उराँव, अशोक बड़ाईक,बिन्देशर उराँव, केके गुप्ता, बबलू उराँव, प्रेम बड़ाईक,राजेन्द्र मुंडा,भोगेन सोरेन,बिरसा मिंज, रवि मुंडा, अन्नू लकड़ा,नूतन पाहन, रूप लक्मी मुंडा,बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 

खूंटी स्थित बिरसा मुंडा जी जन्म स्थली उलिहातू गाँव जाकर बिरसा मुंडा की स्थापित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। साथ ही उनके वंशज एवं स्थानिय पाहन ने दोनक नेताओं को पारंपरिक रूप से विधिवत पूजा कराया। उसके बाद दोनों नेताओ ने उनके पूरे परिवार वालो से मिलकर आशीर्वाद लिया और भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर घोषित राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस मनाए जाने पर बिरसा के वंशजों ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार प्रकट कर आशीर्वाद दिया। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद समीर उराँव नर धरती आबा बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले जनजातीय महापुरुषों को लगातार सम्मान देने का काम करते आ रहे है।