द फॉलोअप टीम, रांची:
भाजपा की प्रदेश इकाई ने वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। विषय था, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी द्वारा षड्यंत्र के तहत हो रही हिंसा। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सांसद भूपेंद्र यादव ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा बनाम लोकतंत्र की लड़ाई चल रही है। वहीं झारखंड और बंगाल की सरकारें देश के संघीय ढांचे पर प्रहार कर रहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नही परंतु ममता बनर्जी बंगाल में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई हैं।
विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अपनी ताकत 25 गुणा ज्यादा बढ़ाई है। 2016 के चुनाव में भाजपा ने 10 %वोटके साथ 3 सीट पाए वहीं 2019 लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 18 सांसद और 40 वोट के साथ बड़ी विजय हासिल की। पंचायत चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत हुई और अभी विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 73 विधायकों के साथ बड़ी जीत दर्ज कराई है। पार्टी ने ग्रामीण क्षेत्रो सहित एसटी ,एससी, पिछड़े वर्गों के बीच अपनी मजबूत पकड़ बनाई है। उन्होंने कहा कि आज बुद्धिजीवियों को मुंह खोलने की जरूरत है। जब सत्ता ऐसी निरंकुश हो जाये। संवैधानिक मर्यादाएं टूट रही हों,महिलाओं,असहायों,गरीबो के साथ अन्याय हो रहा हो तो चुप रहना समाधान नही है। आज हजारों लोग बंगाल से बाहर घरबार छोड़कर शरणार्थी बने है,ऐसे में चुप बैठना ठीक नही।
बंगाल में महापुरुषों की भावनाओं के विपरीत चल रहा शासन: दीपक प्रकाश
अध्यक्षीय भाषण करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि बंगाल और झारखंड के सामाजिक,सांस्कृतिक गहरा नाता है। उन्होंने डॉ रविन्द्र नाथ टैगोर के भाई यतीन्द्र नाथ टैगोर से लेकर,सुभाष चंद्र बोस,डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सहित अनेक महापुरूषो के झारखंड से गहरे रिश्तों की चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज बंगाल में इन महा पुरुषों की भावनाओं के विपरीत शासन चल रहा।
झारखंड और बंगाल के कार्यकर्ता मिलकर इस लड़ाई को आगे भी लड़ेंगे। कार्यक्रम का संचालन डॉ दिनेशानंद गोस्वामी एवम धन्यवाद ज्ञापन सरोज सिंह ने किया। कार्यक्रम में आईटी सेल द्वारा बंगाल की घटनाओं पर आधारित वीडियो भी दिखाए गए।
ये भी हुए शामिल
प्रदेश कार्यालय में मंच पर प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश,नेता विधायकदल बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, कार्यक्रम के संयोजक एवम पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी उपस्थित हुए जबकि वर्चुअल रूप में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास,अन्नपूर्णा देवी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,प्रदेश प्रभारी दिलीप सैकिया,सह प्रभारी सुभाष सरकार,एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव सहित पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी,सांसद, विधायकगण,जिलाध्यक्ष ,ज़िलाप्रभारी गण, एवम बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी शामिल थे।