
द फॉलोअप टीम, पटना
कटिहार से भाजपा विधायक तारकिशोर प्रसाद भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में चुने गए हैं। यह निर्णय रविवार को मुख्यमंत्री आवास में हुए बैठक में लिया गया। इसके बाद ही बिहार के सियासी गलियारों में यह सुगबुगाहट तेज हो गई है कि तारकिशोर प्रसाद ही बिहार के उप मुख्यमंत्री बनेंगे। हालांकि इस बात की अभी तक कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। खुद तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी, वह उसका कुशल रूप से निर्वहन करेंगे। लेकिन मीडिया के सामने उन्होंने यह स्वीकार नहीं किया कि वे बिहार के उप मुख्यमंत्री बन रहे हैं।
तारकिशोर ही होंगे बिहार में भाजपा का चेहरा
तारकिशोर प्रसाद ने विधायक दल का नेता चुने जाने पार्टी का आभार जताया। इसके पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी भी भाजपा 10 गए थे इस बार भाजपा ने उपमुख्यमंत्री के द्वार पर तारकेश्वर प्रसाद का चेहरा सामने लाया है। सूत्रों की माने तारकिशोर प्रसाद का उप मुख्यमंत्री बनना तय है। यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा की आगे की राजनीति में तार किशोर ही एक मजबूत चेहरे के रूप में नजर आने वाले हैं। वहीं सुशील मोदी को साइडलाइन कर दिया गया है।