द फॉलोअप टीम, पटना:
बिहार में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा तय वक्त पर ही होगी। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षायें तय शेड्यूल के मुताबिक ही होंगी। इस बात से उन अटकलों पर विराम लग गया है कि परीक्षा टल सकती है। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि परीक्षा में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया जायेगा।
1 फरवरी से शुरू हो रही है परीक्षा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बिहार इंटर बोर्ड की परीक्षायें 1 फरवरी से शुरू हो रही है। शिक्षा मंत्री ने नियोजन को लेकर कहा कि तय शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। तीसरे फेज की काउंसिलिंग 17 जनवरी से होगी। छठे चरण के चयनित अभ्यर्थियों को 25 फरवरी को नियुक्ति पत्र सौप दिया जायेगा। छठे चरण की बहाली समाप्त होते ही 7वें चरण की बहाली होगी। सरकार ने मार्च प्रथम सप्ताह से सातवें चरण की बहाली शुरू होगी।
शिक्षक नियोजन को लेकर जानकारी
शिक्षा मंत्री ने उम्मीद जताई है कि छठे चरण की काउंसिलिंग के बाद भी बड़ी संख्या में सीटें खाली रहेंगी। सातवें चरण से सभी को मौका मिलेगा। फिलहाल समय और तिथि में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आगे परिस्थति के मुताबिक फैसला लिया जायेगा।