logo

इरफान पर भड़के शाही! कहा- झोलाछाप डॉक्टर अगर कांके जाना चाहता है तो मैं मदद के लिए तैयार

15206news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांचीः

तीनों कृषि कानून की वापसी पर झारखंड के तमाम कांग्रेस नेताओं ने अपना-अपना बयान दिया था। इस कड़ी में जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी भी पीछे नहीं थे। उन्होंने भी पीएम मोदी को लेकर बयानबाजी की थी, जिसके बाद भाजपा के नेताओं में गुस्सा है। भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही, इरफान अंसारी से नाराज हैं। 

सोमवार को विधानसभा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में उन्होने इरफान को झोलाछाप डॉक्टर कह दिया। उन्होंने कहा कि कृषि कानून पर विरोध या सहमति अपनी जगह है। प्रधानमंत्रीके बारे में कुछ भी अभद्र बात कहा जाना स्वीकार्य नहीं होगा। इस पर कड़ा जवाब दिया जाएगा। 

मानसिक स्थिति ठीक नहीं 
शाही ने कहा कि जिस तरह से इरफान ने पीएम के साथ-साथ उनके और उनके पिता के बारे बाते की हैं उससे यह मालूम होता है कि उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं। जिस तरह के बयान इरफान दे रहे हैं,अगर वह कांके में एडमिट होना चाहते हैं तो वह उनकी मदद के लिए तैयार हैं। इरफान उनसे संपर्क करें। जेटेट से भोजपुरी, मगही, मैथिली और अंगिका जैसी भाषाओं को हटाने पर भी शाही ने सीएम हेमंत सरकार पर नाराजगी जताई है। 

पीएम को फांसी देने की मांग
गौरतलब है कि इरफान ने किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की शहादत के लिए पीएम को फांसी दिये जाने की मांग की थी। इस पर भानू प्रताप ने इरफान को नालायक, बदजुबान कहा था। तब जाकर इरफान ने पलटवार में भानु प्रताप शाही को दागी, कमीशनखोर बताया। कहा कि भाजपा में जाने से इनका दामन साफ नहीं होने वाला। स्वास्थ्य विभाग का पैसा लूट कर गरीबों का खून पीने वाला भानु आज बड़ी बात करता है।