द फॉलोअप टीम, रांची:
भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश इकाई ने प्रदेश स्तरीय सोशल मीडिया एवं आईटी कार्यशाला का आयोजन भाजपा प्रदेश कार्यालय रांची में आयोजित किया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य की निरंकुश और लापरवाह सरकार के झूठे चुनावी वादों को सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जनता तक पहुंचाने का कार्य करें। यह अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। उद्घाटन भाषण में भाजयुमो अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा कि आज हम सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी बात को मजबूती के साथ समाज में रख रहे हैं।
ये नेता भी बोले
भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने कहा कि आज पूरी दुनिया सोशल मीडिया के प्लेटफार्म से अपनी बात रख रही है। भाजपा प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू ने कहा कि आज एक तिहाई आबादी इस प्लेटफार्म पर है युवाओं को इस माध्यम से सकारात्मक विचार फैलाने की जरूरत है। भाजपा आईटी सेल संयोजक भानु जालान और भाजपा सोशल मीडिया संयोजक मृत्युंजय शर्मा ने भी संबोधित किया।
इन्होंने आईटी कार्यशाला में लिया भाग
कार्यशाला का संचालन भाजयुमो महामंत्री रुपेश सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री मनीष दुबे ने किया।कार्यशाला में भूपेंद्र सिंह, सूर्य प्रभात, निशांत कुमार, अजातशत्रु, पवन पासवान, पूजा सिंह, अमित कुमार, अनुराग जायसवाल, अश्विनी कुमार, श्वेतांक गर्ग, ज्योति पांडे, स्वप्निल सिंह, प्रभाकर चौबे, प्रियंका रंजन, मनोहर चौधरी, अमन जयसवाल, सुमन सौरभ, अमिताभ धीरज, संजय कुमार आदि ने भाग लिया।