द फॉलोअप टीम, रांची:
कोरोना काल मे सेवा का कार्य किया। सेवा ही संगठन में ब्लड डोनेशन किया। करोड़ों लोगों ने इस सेवा में भाग लिया। खबरों की माने तो कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है। इसको लेकर डॉक्टर पर मेडिकल, पुलिस सफाईकर्मी और भाजपा तैयार है। 2 लाख गांव तक 4 लाख स्वास्थ स्वयम सेवक संघ तैयार कर रही है। राष्ट्रीय एवं प्रदेश की कार्यशाला सम्पन्न हो गई है।
जिला स्तर पर कार्यशाला का आयोजन होगा
जिला स्तर पर भी कार्यशाला हो रही है। चौथे चरण में मंडल की कार्यशाला चल रही है। एप बनाया गया है जिसे हर कार्यकर्ता खोल सके। उसमे सभी संबंधित जानकारी है। 29465 बूथ है झारखंड में। 61000 बूथ वोलेंटियर बनाया जाना है झारखंड में। 27 जिले में कार्यशाला संपन्न हो गई है। 513 मंडल में कार्यशाला चल रही है। मंडल में 2052 टीम बन चुकी है। इस अभियान में हमारा हेल्थ वोलेंटियर हर घर जाएंगे। इस टीम में महिला और पुरुष दोनों शामिल है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत लोगों को न हो जाइए व्यवस्था की गई है। ऑक्सिमीटर और थर्मल मशीन भी होगी। कोरोना से क्या सावधानी बरतनी है इसकी जानकारी दी जाएगी। झारखंड के दो मंडल कार्यशाला में 31 अगस्त 2021 को शामिल होंगे।
कांग्रेस आरोपी लगाती है बीजेपी सेवा करती है
कांग्रेस सेवा नहीं आरोप लगाती है। भाजपा सेवा करती है। कोरोना काल के समय कांग्रेस के कोई भी कार्यकर्ता ने कोरोना से सावधानी की कोई अपील जनता से नही की। विपक्ष सिर्फ षड्यंत्र करती है। सेवा ही संगठन के पार्ट 3 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयं सेवक संघ तैयार किये जा रहे है।

पांच सितंबर तक पूरा होगा झारखंड में काम
झारखंड की सरकार संवैधानिक मर्यादा का चीरहरण कैसे होता है यह जानती है। केंद्र सरकार मुफ्त में टीका दे रही और झारखंड में यह टीका खराब हो रही है। नरेंद्र मोदी ने ही सभी को मुफ्त टीका दिया है। झारखंड की जनता को सही से टीका मील इसकी व्यवस्था झारखंड सरकार को करना चाहिए। टीका, सीमा सुरक्षा आदि की व्यवस्था सरकार कर रही है। पेट्रोल डीजल किनकीमत मनमोहन सिंह के समय के कर्ज के कारण बढ़ा है। पीएम इसपर कार्य कर रहे है।