logo

कृषि बिल वापस लेने पर भिड़े इऱफान और भानुप्रताप, ट्विटर पर गिराया भाषा का स्तर

15152news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची: 

पीएम मोदी ने कृषि बिल क्या वापस लिया, अलग-अलग धड़े में बहस छिड़ गई। कहीं-कहीं तो बहस में भाषा का स्तर इतना गिरा कि राजनीतिक विरासत शर्मसार हो गई। ताजा मामला झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के विधायक भानुप्रताप शाही और कांग्रेस पार्टी के विधायक डॉ. इरफान अंसारी से जुड़ा है। दोनों ही नेताओं के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गया। बात इतनी बिगड़ी कि दोनों एक-दूसरे को अपशब्द कहने लगे। शुरुआत डॉ. अंसारी के एक वीडियो ट्वीट से हुई। 

डॉ. अंसारी ने जारी किया था वीडियो संदेश
दरअसल, जैसे ही प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि सरकार तीनों कृषि बिल वापस ले रही है, जामताड़ा से कांग्रेस पार्टी के विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने एक वीडियो संदेश जारी किया। इसमें प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि अपने जिद के कारण 850 किसानों को मार दिया। अब कृषि बिल वापस ले रहे हैं। आपको तो फांसी होनी चाहिए। 

 

डॉ. अंसारी के बयान पर भानुप्रताप ने कहा
इस वीडियो संदेश को बीजेपी विधायक भानुप्रताप शाही ने रिट्वीट किया। डॉ. इरफान अंसारी को टैग करते हुए भानुप्रताप शाही ने लिखा कि फांसी की सजा आपके जैसे नालायक और बदजुबान विधायक को होना चाहिए जो देश के प्रधानमंत्री के लिए इतना घटिया शब्द बोलता है। मैंने पहले ही कहा था कि आप पाकिस्तान परस्त आईएसआई स्लीपर सेल के एजेंट हैं। आपकी जुबान ने ये साबित कर दिया। 

 

डॉ. इरफान अंसारी ने किए सिलसिलेवार ट्वीट
भानुप्रताप शाही का इतना कहना था कि विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने सिलसिलेवार ढंग से ट्वीट किये। लिखा कि भानु जैसे दागी, कमीशनखरो नेता भाजपा में जाने से इनका दामन साफ नहीं हो सकता। स्वास्थ्य विभाग गरीबों का पैसा लूट कर गरीबों का खून पीने वाला भानुआज बड़ी बात करता है। भाजपा में जाने से इनका पाप नहीं मिटेगा।  इरफान अंसारी ने लिखा कि हजारों करोड़ गरीब का पैसा लूट कर कोई नहीं बच सकता। जेल तो जाना ही होगा। घोटाला कर नकली ईमानदार बनता है। जेल तो जाना ही होगा। जो लोग नकली भाजपाई हैं वो ज्यादा ही भाजपा प्रेम दिखाते हैं। सही कहा इरफान अंसारी, कु़डू प्रकंड में अर्धनिर्मित रेफरल अस्पताल भवन इसका जीता जागता नमूना है। वर्ष 2007-08 में भानु जी ही झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री थे। आज 14 वर्ष हो गये। इसके बाद किसी की प्रतिक्रिया नहीं आई। 

 

डॉ. इरफान अंसारी का विवादों से पुराना नाता
गौरतलब है कि जामताड़ा से कांग्रेस पार्टी के विधायक डॉ. इरफान अंसारी अपने बयानों के लिए जाने जाते हैं। सोशल मीडिया में खासे एक्टिव रहने वाले इरफान अंसारी अक्सर कुछ ना कुछ ऐसा कह देते हैं कि वो मीडिया की सुर्खियां बन जाती है। गोड्डा से लोकसभा सांसद डॉ. निशिकांत दूबे के साथ उनकी झड़प अक्सर चर्चा में रहती है। इस पार उन्होंने भानुप्रताप शाही के साथ बतकही कर ली। दुर्भाग्यपुर्ण बात ये है कि भाषा का स्तर काफी नीचा है।