logo

महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच की मांग, बंधु तिर्की ने CM को लिखी चिट्ठी

8113news.jpg
द फॉलोअप टीम, साहिबगंज:
मांडर से विधायक बंधु तिर्की ने मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी। बंधु तिर्की ने सीएम हेमंत सोरेन से मांग की है कि साहिबगंज में महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच की जाये। बंधु तिर्की ने कहा कि मुझे अखबार के माध्यम से रूपा तिर्की की मौत की जानकारी मिली। मामला संदिग्ध लगता है। विधायक ने रूपा तिर्की मौत मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। 

रूपा तिर्की ने फांसी लगाकर की खुदकुशी! 
बंधु तिर्की ने चिट्ठी में लिखा कि साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की ने अपने आवास में आत्महत्या की। ये जानकारी मुझे अखबारों के माध्यम से मिली। बंधु तिर्की का कहना है कि पुलिस अवर निरीक्षक रूपा तिर्की किसी बड़ी साजिश का शिकार हो गयी हैं। बंधु तिर्की ने कहा कि रूपा तिर्की ने रांची के संत जेवियर्स कॉलेज से पढ़ाई की। मेधावी छात्रा रहीं। अचानक आत्महत्या वाली खबस से मन में कई सवाल पैदा होते हैं। आला अधिकारियों की मामले में चुप्पी से शक गहरा जाता है। 

संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था शव
साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की सोमवार की रात अपने आवास में संदिग्ध परिस्थिति में मृत पाई गयीं। रूपा तिर्की का शव उनके आवास में फंदे से लटकता मिला। आरंभिक जांच में सुसाइड की बात सामने आई है। हालांकि, इसकी पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। रूपा तिर्की मूल रूप से रांची की रहने वाली थीं। रूपा तिर्की फिलहाल साहिबगंज में बतौर महिला थाना प्रभारी तैनात थीं। 

पुलिस अधीक्षक का बयान देने से इंकार
सोमवार की रात पुलिस अवर निरीक्षक रूपा तिर्की का शव उनके आवास पर फंदे से झूलता मिला। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा और डीएसपी उनके आवास पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। मामले की छानबीन की जा रही है। इस बीच पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने मामले में कुछ भी बोलने से इंकार किया। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।