द फॉलोअप टीम, गुवाहाटी:
एक पुरुष एक महिला की पीठ पर लदा हुआ है। महिला तेजी से कदम बढ़ाते हुए कहीं जा रही है। ऐसा एक वीडियो इन दिनों बहुत वायरल हुआ। आखिर मामला क्या था। इस वीडियो का सच सामने आ गया है, जो इंसानियत का पैगाम देता है। कोरोना काल की दूसरी लहर में लोगों को अपने और परायों के बीच का फर्क मालूम हुआ। इस काल में इंसानियत तो जैसे पूरी तरह से खत्म ही होती नजर आयी। कई लोग अपने माता-पिता के शव को लावारिस छोड़ फरार हो गए, तो कोई अपने बच्चे के शव को बेसाहारा छोड़ गया। लेकिन कई ऐसी खबरें भी सामने आयी जिसे सुन कर अभी भी ऐसा लग रहा जैसे इंसानियत ज़िंदा है। जी हाँ एक खबर असम से सामने आयी है। जहां बहु निहारिका दास (Niharika Das) अपने संक्रमित ससुर को पीठ पर लादकर अस्पताल पहुंची। वीडियो यही वायरल हुआ था।
लोगों से करती रही मिन्नतें
नगांव जिले के राहा टाउनशिप की रहने वाली निहारिका अपने 75 साल के बीमार ससुर को पीठ पर लादकर नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। बुजुर्ग का बेटा नौकरी के कारण दूसरे राज्य में रहता है। ऐसे में बहु ने बेटे का फर्ज निभाया है। दरअसल बुजुर्ग तिलेश्वर दास कोरोना संक्रमित थे। ऐसे समय में कोई भी उनकी मदद के लिए आगे नहीं आया। उनकी बहु ने लोगों से काफी मिन्नतें करती रही। लेकिन कोई मदद नहीं मिली। तब बहू निहारिका बीमार ससुर को अपनी पीठ पर लादकर उन्हें गुवाहाटी मेडिकल सेंटर के कोविड केयर सेंटर तक ले गई।
तमाशबीन बनाते रहे वीडियो
जब बहु अपने ससुर को लेकर अस्पताल पहुंची तो लोग अचंभित रह गए। लोगों ने महिला को देखकर उसकी तस्वीरें उतारनी शुरू कर दी। कई लोगों ने वीडियो भी बनाया। बीमार ससुर को पीठ पर लादकर ले जाने वाला निहारिका का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल है। वह भी कोरोना से संक्रमित हो गईं और अब अपने ससुर के साथ उसी कोविड केयर सेंटर में इलाजरत थी। निहारिका ने कोरोना को हरा दिया है लेकिन ससुर की मौत हो गयी।