logo

SLOGAN in DHANBAD: मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को रोकेंगे

SLOGAN in DHANBAD:  मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को रोकेंगे
द फॉलोअप टीम, धनबाद:
शहर के रणधीर वर्मा चौक के आसपास दुकानदारों और आमजनों के बीच भाजयुमो रामगढ़ जिला प्रभारी अभिषेक सिंह के नेतृत्व में मास्क वितरण के साथ कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। इनका नारा है, मास्क नहीं तो टोकेंगे, कोरोना को रोकेंगे।



ये रहे जागरूकता में शामिल
आज टीम अभिषेक ने लोगों को दो गज दूरी की अनिवार्यता को समझाया। बिना मास्क अपने दुकान में किसी को प्रवेश ने करने दें। अभियान में व्योमकेश ओझा, सोमन चंद्रा, अनिकेत सेनगुप्ता, सत्यम साहनी, शुभम चौबे, शिवम साहनी, चिराग ठाकुर, प्रशांत कुमार, विकास कुमार, प्रिंस खान, अभिषेक भगत, राजा दास, साजन पासवान, राहुल सिंह और दीपक बाउरी आदि शामिल रहे।