द फॉलोअप टीम, डेस्क:
इटालियन क्लब एटलांटा (Atalanta) को आखिरकार 20 साल बाद जुवेंतस (Juventus) के खिलाफ जीत मिली। बता दें कि एटलांटा ने अपने घर में खेले गए सीरी-ए लीग (Serie A league) के मुकाबले में जुवेंतस को 1-0 से हरा दिया।
2001 के बाद मिली पहली जीत
ये लीग में 2001 के बाद से जुवेंतस के खिलाफ उसकी पहली जीत है। एक समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, जुवेंतस का इससे पहले एटलांटा के खिलाफ लगातार 32 मैच जीतने का रिकॉर्ड था। जुवेंतस की टीम हालांकि इस मुकाबले में क्रिस्टियानो रोनाल्डो के बिना ही मुकाबले में उतरी थी।
रुसलान के गोल से मिली जीत
बता दें कि मैच के 87 मिनट तक दोनों टीमें गोलरहित थी। मगर तभी रुसलान मेलिनोवस्की ने शानदार गोल करते हुए एटलांटा को 1-0 से आगे कर दिया और टीम ने इसे अंत तक कायम रखते हुए जीत अपने नाम कर ली। इस जीत के बाद एटलांटा 64 अंकों के साथ तीसरे और जुवेंसत चौथे नंबर पर है।