logo

खैनी खिलाने को कहा, नहीं दी तो दोस्त की कर दी हत्या, गिरफ्तार

12009news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:
जगन्नाथपुर पुलिस ने अर्जुन लिंडा के हत्यारे को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। बता दें कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित हवाई नगर से अर्जुन लिंडा नाम के युवक का शव बरामद हुआ था। एसएसपी सुरेंद्र झा के निर्देश पर रांची पुलिस की टीम ने इस पूरे मामले को सुलझा लिया है। अर्जुन मुंडा की हत्या उसके दोस्त विकास कच्छप ने की थी। शराब पीने के बाद दोनो दोस्तों में खैनी को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी विकास को गिरफ्तार कर लिया है।

विवाद को लेकर पत्थर मारकर की हत्या
15 अगस्त की रात अर्जुन अपने दोस्तों के साथ शराब पी रहा था, उस दौरान विकास कच्छप भी वहां पर था। इसी बीच विकास ने अर्जुन से खैनी खिलाने को कहा, खैनी खाने के लिए दोनों टहलते-टहलते हवाई नगर स्थित खेत की तरफ निकल गए। इसी दौरान अचानक विकास को अर्जुन की कुछ पुरानी बातें याद आ गई, जिसमें अर्जुन के द्वारा विकास के साथ गाली गलौज की गई थी। यह सब याद आते ही अचानक विकास ने खेत में पड़ा एक बड़ा पत्थर उठाया और अर्जुन के सर पर प्रहार कर दिए। पत्थर के जोरदार प्रहार की वजह से मौके पर ही अर्जुन की मौत हो गई।

 

झाड़ी में छिपा दिया था शव
घटना के बाद में विकास ने अर्जुन के शव को हवाई नगर के पास झाड़ी में छिपा दिया था। अर्जुन की टी-शर्ट से ही उसका चेहरा को ढक दिया, फिर मौके से फरार हो गया। इसी दौरान 5 दिनों के बाद यानी 20 अगस्त को अर्जुन का शव पुलिस ने बरामद किया।