logo

अंबा प्रसाद ने शरद पूर्णिमा और ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की दी शुभकामनाएं 

13910news.jpg

 

द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने क्षेत्रवासियों को शरद पूर्णिमा और ईद-ए-मीलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में शरद पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। आज रात्रि के प्रहर में माता लक्ष्मी के साथ कुबेर की पूजा विधि विधान से की जाएगी। ऐसी मान्यता है कि दोनों की कृपा से जीवन में धन, सुख, समृद्धि और वैभव प्राप्त होगा। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा औषधीय गुणों से युक्त होता है। आज खुले आसमान के नीचे खीर रखने और उसे खाने की भी परंपरा है। माना जाता है कि इसी दिन से शरद ऋतु का आगमन हो जाता है। मान्यता है कि इसी दिन माता लक्ष्मी समुद्र मंथन से प्रकट हुई थीं। इसके अलावा शरद पूर्णिमा के दिन ही श्रीकृष्ण ने गोपियों के साथ महारास किया था। इसलिए इस दिन को बेहद पावन दिन माना जाता है। 

 

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी' को बारावफात भी कहा जाता है। आज ही के दिन पैगंबर मोहम्मद का जन्म अरब शहर के मक्का में 570 ईसवी में हुआ था। इस्लाम धर्म के अनुसार मोहम्मद साहब आखरी नबी माने जाते हैं। आगे उन्होंने कहा कि पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की तालीम पूरे मानव समाज के फलाह, तरक्की और खुशनुदी के लिए थी। उनका पैगाम, प्रेम, सहिष्णुता, शांति एवं विश्व बन्धुत्व का था। उन्होंने क्षेत्रवासियों को पारस्परिक सौहार्द्र, आपसी प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद-ए-मीलाद-उन-नबी मनाने का आह्वान किया तथा चारों और शांति और समृद्धि, दया तथा भाईचारगी कायम रहने की कामना की|