logo

किसानी : अधिक से अधिक धान क्रय केंद्र खोलने के लिए अंबा प्रसाद ने मंत्री रामेश्वर उरांव से किया आग्रह

amba_wth_ramesh.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने बृहस्पतिवार को राज्य के खाद्य सुरक्षा एवं सार्वजनिक विभाग के मंत्री रामेश्वर उरांव से मुलाकात की। बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों मे अधिक से अधिक धान अधिप्राप्ति केंद्र खुलवाने को लेकर आग्रह किया।

 

बड़कागांव विधायक ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र कृषि बहुल क्षेत्र है एवं विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव, केरेडारी तथा पतरातु प्रखंड अंतर्गत अनेकों पैक्सो में वर्ष 2021-22 मे धान अधिप्राप्ति का कार्य किया जाना है जिसका प्रस्ताव कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पारित है। लेकिन व्यापक धान क्रय केंद्रों मे धान अधिप्राप्ति नहीं होने के कारण किसानों को समस्या हो रही है।  किसानों के धान को औने-पौने दाम में बिचौलियों को बेचने की नौबत आ गई है।

 

विधायक अंबा प्रसाद ने आग्रह किया कि किसान हित में यथाशीघ्र अधिक से अधिक धान अधिप्राप्ति केंद्र को खोला जाए।विधायक की बातों पर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंत्री ने विभाग के सचिव को निर्देश दिया कि शीघ्र अति शीघ्र किसानों की सुविधा हेतु धान अधिप्राप्ति से वंचित पैक्सों को धान खरीदारी हेतु स्वीकृत करें।

Trending Now