logo

विधायक अंबा प्रसाद रेप पीड़िता से मिलने पहुंची अस्पताल, कहा दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले

13043news.jpg

द फॉलोअप टीम, हजारीबाग:

हजारीबाग के दारू प्रखंड में हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में विधायक अंबा प्रसाद ने आवाज उठायी है। वह पीड़िता से मिलने अस्पताल पहुंची हैं। पीड़िता का हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। पीड़िता और उनके परिजनों से मिलने अंबा पहुंची हैं। उन्होंने पीड़िता को सबसे बेहतरीन इलाज देने को कहा और पीड़िता को निश्चित किया कि वे लगातार इस मामले से पुलिस और प्रशासन के संपर्क में रहेंगी। पीड़िता से उन्होंने कहा कि वह उन्हें इन्साफ दिला कर रहेंगी। दोषियों को जल्द से जल्द सख्त से सख्त सजा मिलेगी। मीडिया से बात करते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसे संगीन मामलों पर भी राजनीति करना कतई शोभनीय नहीं है। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए कुछ भी बोलना गलत राजनीति को दर्शाता है। इसके विपरित ऐसे जघन्य अपराध को खत्म करने और पीड़िता और परिवार को न्याय दिलाने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई हेतु पूरे समाज को साथ आगे आना चाहिए।

 घर में शौचालय नहीं है
पीड़िता की मां ने बताया कि उनके घर में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण बाहर शौच के लिए जाना पड़ता है। इसी का फायदा उठाकर दरिंदों ने इस घटना को अंजाम दिया। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री शौचालय योजना के तहत शौचालय प्राप्त करने के लिए काफी बार आवेदन दिया है, बहुत चक्कर लगाए हैं लेकिन शौचालय नहीं मिल सका। अंबा प्रसाद ने उपायुक्त से इस संबंध में बात की और इसपे तत्काल कार्रवाई करने और सभी प्रकार की योजनाएं परिवार को पहुंचाने के लिए कहा।

 2 की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी
उन्होंने कहा इस मामले में तुरंत कार्रवाई हो रही है। 3 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो गयी है। डीआईजी और पुलिस अधीक्षक ने आश्वस्त किया है की अन्य 2 की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगी। एसपी मनोज रतन चोथे ने बताया कि आशीष, दीपक, विनोद उर्फ गुबला आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार हुए है। बाकी दो आरोपियों की तलाश जारी है।

5 पर केस दर्ज
लड़की के बयान के अनुसार शनिवार की सुबह चार बजे भोर में आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने बताया कि वह और दो अन्य लड़कियां शौच के लिए सुबह निकली थी। पांच लड़कों ने बाइक से उनका पीछा किया। दो लड़कियां भाग निकलीं जबकि उसे पकड़कर दरिंदों ने बाइक पर जबरन बैठा लिया। दुष्कर्म के बाद आरोपी आशीष और विनोद ऊर्फ गुबला ने उसे घर पहुंचाया और धमकी दी कि किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे। पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर आशीष, दीपक, विनोद उर्फ गुबला और दो आरोपी रामदेव खरिका गांव के रहने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी पीड़ित के पड़ोस के गांव के रहनेवाले हैं।