logo

रांची के साथ अन्य जिलों में बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ मौसम बदला

4576news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
राजधानी रांची में सुबह से बादल छाए हुए है। इसके साथ ही 7 बजे तक हल्का कोहरा भी देखने को मिला। वहीं सुबह 7.30 बजे के आसपास रांची के कुछ इलाकों में हल्की बुंदाबांदी भी हुई। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बादल छंटने के बाद रांची के मौसम में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

चक्रवातीय क्षेत्र बनने से राज्य में भी दिखेगा असर 
मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक विभाग के अनुसार देश में दो अलग-अलग हिस्सों में चक्रवातीय क्षेत्र बन रहा है। एक चक्रवातीय क्षेत्र दक्षिण पूर्व राजस्थान और दूसरा दक्षिण असम के साथ आसपास के इलाके में बन रहा है। इसका असर राज्य के मौसम पर देखने को मिलेगा। वहीं आज से अगले तीन दिनों तक राजधानी रांची की अधिकतम और न्यूनतम तापमाम में गिरावट जारी रहेगी।

राज्य के कई हिस्सों में हो सकती है मध्यम दर्जे की बारिश
आज रांची समेत पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, बोकारो, खूंटी, गुमला, रामगढ़ और हजारीबाग में मेघ गर्जन के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही वज्रपात भी हो सकती है। साथ ही जिन इलाकों में बारिश नहीं हुई है वहां मध्यम दर्जे का कोहरा देखने को मिल सकता है।