logo

डॉ0 रामेश्वर उरांव, राजेश ठाकुर समेत तमाम कांग्रेस नेताओं ने बैजनाथ महतो के निधन पर जताया शोक

13489news.jpg

द फॉलोअप टीम, रांची:

राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव ने वीडियो जर्नलिस्ट बैजनाथ महतो के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बैजनाथ महतो के आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्य्क्ष राजेश ठाकुर ने निधन पर गहरा दुख  व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोक संतप्त परिवार को दुःख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति दें। डॉ. उरांव ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना का हमें अत्यंत खेद है। पूरा कांग्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में बैजनाथ महतो एवं समाचार प्लस परिवार के साथ है। हम घटना की निंदा करते हैं। 

कांग्रेस नेताओं ने जताया शोक 
आलोक कुमार दूबे ने शोक व्यक्त करते हुए आज सुबह दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। अपराधियों द्वारा किये जाने गये जानलेवा हमले में वे बुरी तरह से घायल थे, लेकिन अफसोस है कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। पूरी पार्टी इस दुःख की घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़ी है। कांग्रेस नेता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने भी दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उनके परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि सभी ने एक नौजवान पत्रकार खो दिया है, जिस तरह से कोरोना काल में तमाम खतरों के बीच उन्होंने जन-जन तक खबरों को पहुंचाने का काम किया, उसे लोग हमेशा याद रखेंगे।

असामयिक मृत्यु से सभी दुखी 
प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद , राकेश सिन्हा , आभा सिन्हा ,डॉ एम तौसीफ, सतीश पॉल, मुंजिनि डॉ राकेश किरण महतो, डॉ मंजू कुमारी एवं ईश्वर आनंद ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व बैजनाथ महतो की दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से असामयिक मृत्यु से हम सभी दुखी है , ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस पहाड़ जैसे दुख को सहन करने की शक्ति उनके परिजनों को दें ।

इसे भी पढ़िये: 

अजगर को गोद में रखकर लड़की कर रही है चिल्ल, वीडियो हुआ वायरल

3 महीने बाद सऊदी अरब से स्वदेश लौटा सुभाष चंद्र चौहान का शव, मजदूरी करने गये थे

बैजनाथ महतो की हत्या पर बोले रघुवर दास, प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था का शिकार हुआ युवा पत्रकार