logo

खुद को वनकर्मी बताकर जंगल से लौटती आदिवासी लड़की से दुष्कर्म कर फरार

3879news.jpg

द फॉलोअप टीम, गिरिडीह:
स्त्रीअ विरोधी हिंसा झारखंड में थम नहीं रही है। पुलिस की वेबसाइट के आंकड़े के अनुसार जनवरी 2020 से लेकर नवम्बर 2020 तक राज्य में 1657 दुष्कर्म की घटनाएं घटी हैं। राजधानी रांची में ओरमांझी में मिली सिरकटी युवती की लाश का मामला समूचे राज्य में काफी गर्म है। इधर, गिरिडीह में एक आदिवासी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। 
 
दातुन तोड़ कर लौट रही थी युवती
देवरी थाना इलाके के एक गांव की आदिवासी युवती दातुन तोड़ कर जंगल से लौट रही थी। रास्तेर में उसे एक व्यीक्तिु मिला। खुद को वन विभाग का कर्मी बताते हुए उसने पूछताछ करते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। इससे पहले कि लड़की संभलती उसे एक गड्ढे में पटककर दुष्कर्म कर डाला।

लड़की के शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ा आरोपी
घटना के बाद युवती शोर मचाने लगी तो ग्रामीण जमा हो गए। ग्रामीणों ने जब आरोपी को पकड़ा तो उनपर भी वो वनकर्मी की धौंस जमाता रहा। उसके परिजनों को बलाया गया, लेकिन उनके आने से पहले ही आरोपी रफुचक्कर हो गया।