logo

8 साल बाद दूसरा जन्म लेकर घर पहुंचा बेटा! बोला- मैं आपका रोहित हूं

12263news.jpg

द फॉलोअप टीम, लखनऊ:

हम फिल्मों में पुनर्जन्म की कहानियां देखते है और देखकर काफी पसंद भी करते हैं। असल जिंदगी में हम पुनर्जन्म जैसे मामलों पर हैरान रह जाते हैं और विश्वास तो बिल्कुल भी नहीं करते, लेकिन उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से पुनर्जन्म का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मैनपुरी में एक 8 साल के लड़के ने दावा किया है कि उसका पुनर्जन्म हुआ है। वो अपने पूर्वजन्म वाले माता- पिता के सामने पहुंचा तो उनका आशीर्वाद भी लिया। उसने अपने पुनर्जन्म का दावा किया और घर-गांव के सभी सदस्यों को पहचाना। इस घटना की काफी चर्चा हो रही है।

 

8 साल पहले हुई थी मौत
दरअसल, मैनपुरी जिले के ग्राम नगला सलेही के प्रमोद कुमार श्रीवास्तव के 13 साल के बेटे रोहित कुमार की आठ साल पहले मौत हो गई थी। नहर में नहाते हुए डूबने से रोहित की मौत हो गई थी। प्रमोद कुमार के दो ही बच्चे थे। एक रोहित व एक बेटी। 

खुद पहचान गया स्कूल
इस 8 साल के बच्चे का नाम चंद्रवीर है। चंद्रवीर को गांव वाले उसी स्कूल में ले गये, जहां रोहित पढ़ता था। वहां शिक्षकों ने उससे पूछा कि वो कौन से कक्षा में पढ़ता था तो उसने तुरंत बता दिया। चंद्रवीर की बताई गई पुनर्जन्म की बात पूरे इलाके में चर्चा है। चंद्रवीर फिलहाल नगला सलेही निवासी रामनरेश शंखवार का बेटा है। रामनरेश, चंद्रवीर को लेकर प्रमोद कुमार के घर के बाहर पहुंचे तो वो दौड़कर प्रमोद के घर में घुस गया। उस समय प्रमोद और उनकी पत्नी घर में नहीं थे। जब वह आए तो चंद्रवीर उन्हे  मम्मी-पापा कहते हुए भागा और उनके दोनों के पैर छुए। उसने जब कहा कि वो रोहित है, तो दोनों हैरान रह गए।

बहुत हैरान हैं माता-पिता
पिता हैरान थे कि जिस बेटे का अंतिम संस्कार खुद उन्होंने 8 साल पहले किया था, वह सामने कैसे हो सकता है। चंद्रवीर ने कहा कि ये उसका पुनर्जन्म है। यह सुन दंपति की आंखों से आंसू आ गए। उसे सीने से लगा लिया।  प्रमोद कुमार श्रीवास्तव अपने बेटे की मौत के गम को बहुत मुश्किल से भूल पाए थे कि अब उनका बेटा फिर से उनके सामने आ गया है । उनका गम फिर से ताजा हो गया है। परिजनों को समझ नही आ रहा की यह सब क्या हो रहा है।