logo

नशे के खिलाफ प्रशासन सख्त, 2 एकड़ में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट

6520news.jpg
द फॉलोअप टीम, लातेहार : 
जिले में पुलिस के लाख प्रयास के बाद भी जिले में धड़ल्ले से अफीम की खेती का कारोबार चल रहा है। मामला लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के पटना गांव का है। यहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर लगभग 2 एकड़ भूमि में अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। अफीम तस्करों के लिए वन भूमि को सबसे सेफ जोन माना जाता है। वन भूमि होने के कारण पुलिस को तस्कर के संबंध में जानकारी प्राप्त करने में भारी परेशानी होती है। इसी कारण तस्कर वन भूमि को अफीम की खेती के लिए सबसे अधिक उपयोग करते हैं। 

कई एकड़ में फैले अफीम के खेत 
दरअसल पुलिस को सूचना मिली थी कि मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत पटना गांव के निकट स्थित जंगली इलाके में नदी के किनारे अफीम की खेती की जा रही है। इस सूचना पर पुलिस ने टीम गठित कर चिन्हित स्थान में छापामारी की। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी के किनारे लहलहा रहे लगभग 2 एकड़ भूमि में अफीम की खेती को नष्ट कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने वहां के ग्रामीणों को भी कहा कि इस प्रकार की खेती करने वालों की सूचना पुलिस को दें।