logo

नौकरी और मुआवजा मांग रही महिलाओं को पुलिस ने महिला दिवस के दिन पीटा, 12 महिलाएं घायल

6137news.jpg
द फॉलोअप टीम, चतरा:
आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस दिवस है. हर ओर महिलाओं की चर्चा हो रही है। महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है लेकिन झारखण्ड के चतरा जिले से इस वक्त एक दुःखद खबर सामने आई है। जहाँ नौकरी और मुआवजा की मांग कर रही महिलाओं को पुलिस ने पीटा है जिसमें 12 महिलाएं घायल हो गई है। घायल सभी महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

क्या है मामला 
दरअसल कोयलांचल स्थित टंडवा में तीन सूत्री मांगों के समर्थन में भू-रैयत महिलाएं एनटीपीसी का संपूर्ण कार्य ठप कराते हुए तीन दिनों से धरना प्रदर्शन कर रहीं थी। सोमवार को एनटीपीसी के प्रबंधक धनंजय सिंह, धीरज राय, बीडीओ प्रताप टोप्पो और धीरज गुप्ता और एनटीपीसी और प्रखंड प्रशासन के अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उनलोगों ने एनटीपीसी का बंद काम शुरू कराने का प्रयास किया। महिला भू-रैयतों ने काम करवाता देख इसका विरोध किया। तभी प्रशासन के अधिकारियों ने विरोध कर रहीं महिला भू-रैयतों के साथ मारपीट शुरू कर दी।