logo

तारक मेहता को मिल गई नई दयाबेन! वायरल वीडियो में फैंस को पसंद आई एक्टिंग

12849news.jpg

द फॅालोअप टीम, मुंबई:

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में दया बेन यानी दिशा वकानी को सभी मिस करते हैं। ऐसे मे शो आपके लिए एक नई दया भाभी लेकर आया है। यह एक ऐसा शो है जो घर-घर में पसंद किया जाता हैं। कई सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है। हालांकि शो की सबसे इंट्रेस्टिंग कैरेक्टर दयाबेन यानी दिशा वकानी लंबे समय से नजर नहीं आई हैं। 

शो के सारे किरदार लोकप्रिय हैं
शो के सभी कलाकारों ने लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बना ली है, लेकिन जेठालाल यानी दिलीप जोशी और दया बेन यानी दिशा वकानी सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले किरदार हैं। लंबे वक्त से दया बेन यानी  दिशा वकानी शो का हिस्सा नहीं हैं। उनके शो को छोड़ने के बाद शो की फैन फॅालोइंग काफी घट गई है। कई फैंस बस दया बैन की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। 

ऐश्वर्या शर्मा बनीं दया भाभी 
गुम हैं किसी के प्यार में की ऐश्र्वर्या शर्मा और नील भट्ट ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा का सीन रीक्रियेट किया है। फैंस को इस रीयल लाइफ कपल का ये वीडियो काफी पसंद आ रही है। कई फैंस कह रहे है कि एश्र्वर्या शर्मा को दया भाभी का रोल प्ले करना चाहिेए। वैसे मेकर्स की नजर अभी इस पर नहीं पड़ी है, वरना दोनों की एक्टिंग उन्हें भी काफी पंसद आती। दोनों का वीडियो काफी फनी है। हालांकि ये बस एक इंस्टाग्राम रील है। लोग इसे दयाबेन से रिलेट कर रहे हैं।  

दिशा वकानी का बराबरी है मुश्किल
वैसे कुछ भी कहें दिशा वकानी को बीट कर पाना इतना आसान भी नहीं है। ऐश्वर्या शर्मा की कोशिश बुरी नहीं थीं, लेकिन दया भाभी की एनर्जी जरूर मिसिंग थी। अब तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ऑडिशन के तौर पर जरूर देख सकते हैं। ऐश्वर्या ने अपने लुक की झलक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी साझा की है, जिसे लोग काफी पंसद कर रहे हैं।