द फॉलोअप टीम, पलामू:
शहर थाना के एक ASI को बुधवार को 5 हजार रुपए घूस लेते हुए पकड़ा गया। ASI इंद्र पासवान ने शिकायकर्ता को जमानत देने के लिए 5 हजार रुपए घूस मांगे थे। ASI इंद्र पासवान बिहार के नालंदा जिला के गोटिया गांव के निवासी हैं। ASI के खिलाफ रेड़मा दुर्गा पेट्रोल पंप के पास रहने वाले कंचन कुमार गुप्ता ने घूस मांगने की शिकायत ACB से की थी। 4 फरवरी को कंचन और उसके परिवार के सदस्यों पर जमीन से जुड़ा मामला शहर थाना में दर्ज कराया था। दर्ज मामला जमानती धाराओं में था। केस के अनुसंधानकर्ता ASI इंद्र पासवान ने 25 फरवरी को कंचन को इससे संबंधित नोटिस देते हुए थाना बुलाया।
पैसे की मांग पर अड़े रहे ASI
कंचन से ASI इंद्र पासवान ने कहा कि रुपए दो तब बेल दे देंगे नहीं तो अंदर कर देंगे। कंचन ने कहा कि पैसे नहीं है फिर भी ASI पैसे की मांग पर अड़ा रहा। कंचन ने इसकी शिकायत ACB से जहाँ ACB की टीम ने जांच की तो मामले सही निकला। ASI को रंगे हाथ पकड़ने की रणनीति तैयार की गयी । बुधवार को शहर थाना के गेट पर ASI को 5 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा गया।