logo

झारखंड की आरूषि बनीं NSUI सोशल मीडिया की राष्ट्रीय संयोजक, 12 लोगों की सूची में अकेली महिला

8550news.jpg
द फॉलोअप टीम, धनबाद:
कांग्रेस छात्र संगठन एन.एस.यू.आई के राष्ट्रीय चेयरमैन आदित्य भगत एवं राष्ट्रीय इंचार्ज हर्ष बिसारिया और आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया के राष्ट्रीय संयोजक की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में झारखंड की आरुषि वंदना का भी नाम है। आरुषि राष्ट्रीय संयोजक बनीं हैं। पूरे देश से 12 लोगो का चयन किया गया।

धनबाद की रहने वाली हैं आरूषि वंदना
उन चयनित लोगों की लिस्ट में एक मात्र महिला झारखंड धनबाद की आरुषि वंदना हैं। वंदना पिछले 9 सालों से कांग्रेस एन.एस.यू.आई में काम कर रही हैं और सोशल मीडिया में लगातार अपना योगदान देती आई है। इनके काम और मेहनत को देखते हुए इन्हें राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया। 

रांची यूनिवर्सिटी से कर रही पढ़ाई
आरुषि वंदना अभी रांची यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की पढ़ाई कर रही हैं। पिता अभय सिंह धनबाद में बिल्डर है। पिता ने कहा मुझे अपनी बेटी पर गर्व है।  इस लॉकडाउन में आरुषि एवं टीम ने सैकड़ों लोगो की जान बचाई है। आरुषि सोशल मीडिया से लेकर फील्ड में भी सक्रिय रहती हैं। 

नामी गिरामी लोगों ने दी बधाई
राष्ट्रीय संयोजक बनने पर आरुषि वंदनां ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जो भी कार्य दिया जाएगा उसे ईमानदारी से मेहनत से पूरा करूंगी। राष्ट्रीय संयोजक बनने पर झारखंड सरकार के वित्त मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर ओराओं, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता सहित कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी।