logo

आलोक दुबे के खिलाफ आरती कुजूर पहुंची राष्ट्रीय महिला आयोग

6385news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची:
भाजपा नेत्री आरती कुजूर बनाम कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे का मामला अब  राष्ट्रीय महिला आयोग पहुंच गया है। झारखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर ने रविवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष को पत्र लिखकर 11 मार्च की घटना के लिए आलोक दुबे के खिलाफ शिकायत की है। जिसमें उन्होंहने उनके साथ की गई गई बदसलूकी का जिक्र किया गया है। पत्र के माध्यम से आरती कुजूर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करने का आग्रह किया है।


क्या लिखा है पत्र में 
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्वयं ट्रैक्टर पर बैठकर महिलाओं से फोटो खिंचवाया जो अत्यंत अशोभनीय कार्य है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वो कम है। इस घटना के विरोध में झारखंड में भाजपा महिला मोर्चा की ओर से 11 मार्च को उनके नेतृत्व मे रांची स्थित कांग्रेस कार्यलय के बाहर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शन लोकतांत्रिक तरीके से अत्यंत ही शांतिपूर्ण था। कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को रास नहीं आया। उन्होंने मेरे साथ बदसलूकी कर दी। उन्हें प्रदर्शनकारियों के समक्ष अभद्र भाषा और तुम कहकर जाने के लिए बोला गया। इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे ने अचानक उनके करीब आकर उनके मुंह पर हाथ रखकर चुप रहने को कहा जो कि अत्यंत अशोभनीय व अमर्यादित कृत्य है l वह इस व्यवहार से अत्यंत आहत हुई हैं।