logo

कर्ज से के बोझ तले युवक ने दे दी अपनी जान, कमरे से लटका मिला शव

6249news.jpg
द फॉलोअप टीम, रामगढ़ :
जिले के गोला ब्लॉक के कुंहरदगा गांव में बुधवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लाश उसके घर में एक कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। बता दें कि मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था और रांची में पेटी कॉन्ट्रेक्टर का काम करता था। परिजनों के अनुसार, युवक पर करीब 20 लाख रुपए का कर्ज था। जिसके वजह से वह तनाव में रहता था और परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। 

रात ही रांची से गांव आया था
मृतक की पहचान खेमनाथ महतो (32वर्ष) के रूप में हुई। इसके साथ ही खेमनाथ के पिता अर्जुन महतो खेती करते हैं और युवक की एक 5 साल की बेटी है। जानकारी के अनुसार युवक बुधवार की रात ही रांची से गांव आया था। रात को खाना खाकर वो अपने कमरे में सोने चला गया। जिसके बाद सुबह फंदे से लटकी उसकी लाश मिली। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच में जुट गयी है।