द फॉलोअप टीम, रांची:
कांटा टोली चौक के पास एक महिला की ऑटो से धक्का लगने के कारण उसकी मौत हो गई। महिला की मौत से स्थानीय लोगों ने और परजिनों ने महिला का शव रखकर 2 घंटे तक सड़क जाम कर दिया । आक्रोशित लोग लगातार मुआवजे की मांग करते रहे। लोअर बाजार थाना प्रभारी सतीश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे साथ ही अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। सब ने मिलकर परिजनों को समझाया-बुझाया जिसके बाद जाम हटाया गया।
सरकारी नौकरी की मांग
मृतक महिला की पहचान चिंता देवी के रूप में हुई है। परिजन चिंता देवी की छोटी बेटी को सरकारी नौकरी और 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। इस मामले को लेकर डीसी के नाम पर एक ज्ञापन सौंपा गया। घटना मंगलवार के देर रात की कांटा टोली की है। चिंता देवी को घायल अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हालत होने की वजह से महिला को रिम्स रेफर किया गया। रिम्स में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।