logo

रांची के इस टेम्पू चालक को सलाम, महिला का बैग छूटने पर 10 किलोमीटर से लौटकर लौटाया!

10744news.jpg
द फॉलोअप टीम, रांची: 
इस ज़माने में जबतक अच्छे लोग बचे रहेंगे, तबतक दुनिया टिकी रहेगी। रांची के एक ऑटो चालक ने एक मिसाल पेश की है। एक महिला यात्री का बैग उसके ऑटो पर छूट गया था। ऑटो चालक को इसकी जानकारी नहीं थी। लेकिन जैसे ही उसे पता चला तबतक वह 10 किलोमीटर दूर निकल चुका था। उसके बाद वह लौटकर आया और महिला को उसका बैग लौटा दिया। आज की दुनिया में ऐसा कम ही देखने और सुनने को मिलता है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर रांची के इस ऑटो चालक की खूब तारीफ़ हो रही है। 



क्या था पूरा वाकया 
दरअसल एक महिला अपने दो बच्चों के साथ ऑटो से सफर कर रही थी। वह रांची के कांटाटोली चौक तक पहुंची और हड़बड़ी में बिना अपना बैग उतारे। वह अपने दोनों बच्चों के साथ उतर गई। महिला जब उतर कर आगे बढ़ गयी, तब उसे याद आया कि उसने अपना बैग ऑटो में छोड़ दिया है। महिला ऑटो के पीछे भागने की कोशिश भी की लेकिन तबतक ऑटो काफी आगे निकल चुका था।



उसके बाद क्या हुआ 
उसके बाद महिला कांटा टोली चौक पर पदस्थापित ट्रैफिक पुलिस को इसकी जानकारी दी। ये सब करने में करीब आधे घंटे के वक्त बीत चुका था। थोड़ी देर बाद ऑटो चालक खुद से कांटा टोली चौक पहुंचा और ट्रैफिक पुलिस को इसकी जानकारी दी कि उसके ऑटो में एक यात्री का बैग छूट गया है। तभी पास खड़ी महिला ने अपना बैग पहचाना और ऑटो चालक को शुक्रिया कहा। 



ऑटो चालक राजेंद्र की खूब हो रही है तारीफ 
रांची के रहने वाले ऑटो चालक राजेंद्र के इस काम की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। लोग राजेंद्र को सलाम कर रहे हैं। वहीँ अपना बैग पाकर महिला यात्री भी राजेंद्र को खूब आशीर्वाद दी।